लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में टीका विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 मई कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और राज्य कोविड कार्य बल के प्रमुख डॉ. सी एन अश्वत नारायण ने कहा कि भारत बायोटेक बेंगलुरु के पास कोलार जिले में जल्द ही कोवैक्सीन टीके का एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगा।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि संयंत्र के लिए निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और सरकार ने निवेशकों को राज्य में टीके का निर्माण करने के लिए आमंत्रित किया है। डॉ. नारायण सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव-प्रौद्योगिकी विभाग भी देखते है।

उप मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, "पड़ोस के कोलार जिले के मलूर औद्योगिक क्षेत्र में जल्द से जल्द भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके का विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "सरकार ने परियोजना को मंजूरी दे दी है और कंपनी प्रशासनिक जरूरतों को संसाधित कर रही है। निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो गया है और जितनी जल्दी संभव हो, उतनी जल्दी विनिर्माण परिचालन शुरू करने के लिए इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।"

नारायण ने साथ ही कहा कि राज्य टीका निर्माण से जुड़ी किसी भी कंपनी का स्वागत करता है और उसे पूरा सहयोग देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?