लाइव न्यूज़ :

उच्च शिक्षा के माध्यम से हो सकेगा महिलाओं का बेहतर सशक्तिकरण: डेलॉयट सीईओ

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 27 नवंबर वित्तीय परामर्श एवं ऑडिट सेवाएं देने वाली वैश्विक कंपनी डेलॉयट ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) पुनीत रंजन ने कार्यस्थल पर स्त्री- पुरुष समानता पर बल देते हुए शुक्रवार को कहा कि उच्च शिक्षा के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण बेहतर तरीके से होगा।

हरियाणा के रोहतक में पले बढ़े रंजन महिला सशक्तीकरण के लिए डेलॉयट ग्लोबल के तत्वाधान में ‘इम्पैक्ट डे वर्ल्डक्लास’ पहल के तहत अमेरिका के पोर्टलैंड शहर से दुनिया के 250 से अधिक युवा महिलाओं से ऑनलाइन बात कर रहे थे।

‘इम्पैक्ट डे वर्ल्डक्लास’ की शुरुआत वर्ष 2017 में स्वयं रंजन ने की थी। इसके तहत 2030 तक अवसरों से भरी दुनिया के लिए विभिन्न संगठनों के सहयोग से दुनिया में 5 करोड़ लोगों को समर्थ बनाना है। इसमें भारत में एक करोड़ बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारी प्रतिबद्धता है, जिसे हमने शिक्षा और कौशल-निर्माण के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने के लिए तय किया है।’’

बालिकाओं से बातचीत में उन्हें मेहनत करने, आशावादी रहने, अपनी विशिष्टताओं को समझने और किसी की नकल नहीं करने, पहले से ही परिणाम की चिंता की बजाय काम पर ध्यान देने और परिवार के साथ खुश रहने की सलाह दी।

रंजन ने महिलाओं को बराबर का अवसर दिए जाने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी कंपनी नियुक्तियों में योग्यता को कसौटी बनाती है और विश्वस्तर पर तीन लाख से भी अधिक कर्मचारियों में करीब आधी महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?