लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र, मुंबई छठे स्थान पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 14, 2021 10:54 IST

Open in App

लंदन, 14 जनवरी बेंगलुरु दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरा है। लंदन में बृहस्पतिवार को जारी एक ताजा शोध के अनुसार 2016 से बेंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ता परिपक्व प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र रहा है।

इस सूची में बेंगलुरु के बाद यूरोपीय शहरों....लंदन, म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस का नंबर आता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सूची में छठे स्थान पर है।

लंदन एंड पार्टनर्स ने डीलरूम.कॉम के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में निवेश 2016 के 1.3 अरब डॉलर से 5.4 गुना बढ़कर 2020 में 7.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसी अवधि में निवेश 1.7 गुना बढ़कर 70 करोड़ डॉलर से 1.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निवेश तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब डॉलर से 10.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

लंदन एंड पार्टनर्स में भारत के मुख्य प्रतिनिधि हेमिन भड़ूचा ने कहा, ‘‘यह देखना सुखद है कि बेंगलुरु और लंदन उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के लिए सबसे तेजी से आगे बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। हमारे दोनों शानदार शहर उद्यमिता और नवोन्मेषण में परस्पर मजबूती साझा करते हैं। इससे प्रौद्योगिकी निवेशकों तथा कंपनियों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का सृजन होता है।’’

भड़ूचा ने कहा, ‘‘लंदन के भारत के शहरों के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। आज के आंकड़ों से ब्रिटेन और भारत के बीच भविष्य में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भागीदारी के अवसरों का पता चलता है।’’

बेंगलुरु इसके साथ ही प्रौद्योगिकी उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के मामले में वैश्विक सूची में छठे स्थान पर है।

इस सूची में पहले स्थान पर बीजिंग और दूसरे पर सैन फ्रांसिस्को हैं। इनके बाद न्यूयॉर्क, शंघाई और लंदन का स्थान है। इस सूची में मुंबई 21वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?