लाइव न्यूज़ :

बंगाल दुनिया के लिये निवेश का गंतव्य

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:49 IST

Open in App

कोलकाता, आठ फरवरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है और यह दुनिया के लिये भविष्य के निवेश का गंतव्य है।

उन्होंने 72,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली ढांचागत परियोजनाओं की घोषणा करते हुए यह बात कही। इन परियोजनाओं से 3.29 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। बनर्जी ने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य में 1.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। इतनी ही संख्या में रोजगार के अवसर लोगों को उपलब्ध कराये गये हैं।

उन्होंने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पश्चिम बंगाल युवा और खेल विभाग के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘बंगाल निवेश और रोजगार के लिये पूरी दुनिया का गंतव्य है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘पुरूलिया में रघुनाथपुर में जंगलमहल औद्योगिक शहर के लिये 62,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आया है।’’

उन्होंने दक्षिण 24 परगना के फालटा में 100 एकड़ में औषधि पार्क, बजबज में औद्योगिक पार्क और कूचबिहार के मेखलीगंज में वृहत औद्योगिक पार्क तथा बांकुड़ा में वरजोरा औद्योगिक पार्क के चौथे चरण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में वैसे लोगों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी है जिनके पास रोजगार नहीं है, वहीं राज्य में गरीबी में 40 प्रतिशत की कमी आयी है।उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग यहां आकर झूठ बोलते हैं, उन्हें इस तथ्य को भी जानना चाहिए। यह तथ्य भारत सरकार के रिकार्ड में उपलब्ध है।’’

बनर्जी ने डिजिटल तरीके से कुछ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें