लाइव न्यूज़ :

बंगाल के वित्त मंत्री ने बीमा कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ सीतारमण को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:56 IST

Open in App

कोलकाता, दो अगस्त पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर सार्वजनिक बीमा कंपनियों के निजीकरण की दिशा में आगे नहीं बढ़ने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि निजीकरण के कदम से देश के लोगों में असुरक्षा और संकट की भावना पैदा हुई है।

मित्रा ने पत्र में कहा, ‘‘मैं सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों का निजीकरण करने के भारत सरकार के नीतिगत फैसले पर अपनी ओर से चिंता व्यक्त कर सकता हूं, जो अर्थव्यवस्था के स्तंभ हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस का निजीकरण करने की योजना बना रही है, साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हिस्सेदारी बेचने की योजना भी है।

उन्होंने कहा कि एलआईसी का निजीकरण 30 करोड़ पॉलिसीधारकों को असुरक्षा में डाल देगा और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस का निजीकरण बड़े व्यवधान का कारण बनेगा तथा लगभग दो करोड़ खुदरा बीमाधारकों भविष्य को अस्थिर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई