लाइव न्यूज़ :

बेयर क्रॉपसाइंस ने किसानों के घर तक बीज की आपूर्ति के लिये बिगहाट से की साझेदारी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:35 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर जर्मनी की दवा व कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस ने सोमवार को कहा कि उसने किसानों के घर तक बीज और उर्वरक समेत फसल सुरक्षा संबंधी उत्पादों की डिलिवरी के लिये ई-वाणिज्य मंच बिगहाट के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में किसानों को मदद मिलेगी। इसके तहत धान, कपास, मक्का, मिर्च और बागवानी फसलों पर ध्यान दिया जायेगा।

किसान इस साझेदारी के चलते बीज से लेकर कटाई तक के बेयर के कृषि समाधानों की पूरी श्रृंखला के साथ ही विशिष्ट फसलों के लिये कृषि-आर्थिक परामर्श भी उपलब्ध कर सकेंगे।

बिगहाट की स्थापन 2015 में हुई थी। यह कंपनी कृषि बीजों का ई-विपणन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी बीज, कीटनाशक, उर्वरक, पोषक तत्व, कृषि औजार और फसल सलाहकार सहित कई गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs GT: साई सुदर्शन के 87 रनों की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

क्रिकेटसंजू सैमसन ने एक खास लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, IPL में एक बड़ा मुकाम हासिल किया

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?