लाइव न्यूज़ :

कोविड का मुकाबला करने के नये उपायों के बाद की चुनौतियों से जूझने को तैयार रहें बैंक: आरबीआई

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:30 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 को देखते हुए किये गये नये उपायों के मद्देनजर बैंकों को नयी चुनौतियों के लिये तैयार रहना चाहिये। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकों को आने वाली चुनौतियों से जूझने के लिये खुद को तैयार रखने की जरूरत है।

रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘ट्रेंड एंड प्रोग्रेस ऑफ बैंकिंग इन इंडिया 2019-20’ में कहा कि केंद्रीय बैंक ने बैंकों के बैंलेस शीट, कॉरपोरेट और लोगों को कोरोना वायरस महामारी से होने वाली दिक्कतें कम करने के लिये सही समय पर उपाय किये। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकिंग में मजबूती संबंधी संकेतक अस्पष्ट हैं और बैंक आसन्न तनाव की तैयारी में पूंजी जुटा रहे हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘कर्ज की किस्तें चुकाने से दी गयी छूट की अवधि (मोरेटोरियम) समाप्त होने के साथ ही पुनर्गठन के प्रस्तावों की समय सीमा तेजी से नजदीक आ रही है। ऐसे में बैंकों की वित्तीय स्थिति पर संपत्ति की गुणवत्ता व भविष्य की आय के संदर्भ में असर पड़ सकता है।’’

रिजर्व बैंक ने कहा कि ऐसे में बैंकों को तैयार रहना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू