लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया ने 3,000 करोड़ रुपये के क्यूआईपी को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:11 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) को मंजूरी दी, जिसका उपयोग व्यापार वृद्धि एवं नियामक जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक की पूंजी निर्गम समिति ने बुधवार को अपनी बैठक में इस निर्गम के लिए प्रारंभिक नियोजन दस्तावेज सह आवेदन पत्र को मंजूरी दे दी। साथ ही इश्यू खोलने के लिये स्वीकृति दे दी। बैंक ने क्यूआईपी के लिए 66.19 रुपये प्रति शेयर की न्यूनतम कीमत तय की है। बैंक ऑफ इंडिया ने निवेशकों को लुभाने के लिए 10-23 अगस्त तक एक रोड शो आयोजित किया, जिसमें यस बैंक, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी ट्रेजरी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एडलवेइस, एसबीआई लाइफ, कोटक लाइफ, फेडरल बैंक सहित 26 संस्थाओं ने भाग लिया। बैंक ने कहा है कि वह इश्यू के आवेदकों को न्यूनतम मूल्य में पांच प्रतिशत तक की छूट दे सकता है। बैंक ने कहा कि पूंजी निर्गम समिति की अगली बैठक 30 अगस्त को होगी, जिसमें क्यूआईपी के तहत आवंटित किए जाने वाले शेयरों के निर्गम मूल्य पर विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Strike Today: आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, जानिए आपके शहर में कौन से बैंक खुलें, कौन से बंद? पूरी लिस्ट यहां

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

कारोबारआरएचएफएल में 2,965 और आरसीएफएल में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश, अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के राणा कपूर से पूछताछ

कारोबारBank Holidays in September 2025: सितंबर में त्योहारों का सीजन, आधे महीने बंद रहेंगे बैंक; चेक करें डेट वाइज छुट्टियां

कारोबारडॉयचे बैंक एजी पर 50 लाख और यस बैंक पर 29.60 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्यों रिजर्व बैंक ने लिया एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?