लाइव न्यूज़ :

Bank Holiday: गुरु नानक जयंती के दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जल्द पूरे कर लें अपने काम

By अंजली चौहान | Updated: November 24, 2023 13:20 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट rbi.org.in के अनुसार, गुरु नानक के अवसर पर 27 नवंबर, सोमवार को देश के कई हिस्सों में निजी और सार्वजनिक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा।

Open in App

नई दिल्ली: आने वाले 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती पड़ रही है जिसे पूरे देश में मनाया जाता है। ऐसे में त्योहारी दिन होने के कारण इस दिनों बैंकों में अवकाश रहने वाला है। कार्तिक पूर्णिमा, नवंबर या दिसंबर की पहली पूर्णिमा, को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म इसी दिन वर्ष 1469 में हुआ था।

रिजर्व बैंक द्वारा प्रकाशित एक सूची के अनुसार भारत में बैंकों की छुट्टियां मनाई जाती हैं। गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। नवंबर के महीने में, जब आधिकारिक तौर पर त्योहार का महीना होता है, बैंक कुल मिलाकर 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार भी शामिल है।

इन राज्यों में गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे बैंक 

27 नवंबर 2023 को पूरे देश में गुरु नानक जयंती का पर्व मनाएंगे। इस मौके पर त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में भी लंबा सप्ताहांत मनाया जाएगा क्योंकि यह चौथा शनिवार है, इसके बाद रविवार और सोमवार को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के कारण छुट्टी रहेगी।

वहीं, त्रिपुरा, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, केरल, गोवा, बिहार और मेघालय राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे।

30 नवंबर को चुनावों के कारण बंद रहेंगे बैंक 

गौरतलब है कि 30 नवंबर 2023 को कनकदास जयंती और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की वजह से बेंगलुरु और हैदराबाद में बैंकों का अवकाश रहेंगे। ऐसे में जिन्हें भी बैंक संबंधी अपना काम करना है वह पहले ही काम करा ले वरना छुट्टियों के दौरान आप अपना काम नहीं कर पाएंगे।

टॅग्स :गुरु नानकBankSikh Guru
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?