लाइव न्यूज़ :

ऋण बट्टे खाते में डालने के चलते बंधन बैंक का शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:18 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई बंधन बैंक ने शनिवार को बताया कि सूक्ष्म ऋण का कारोबार करने वाली इकाइयों के पास फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डालने के लिए किए गए प्रावधान के चलते मार्च 2021 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत घटकर 103 करोड़ रुपये रह गया गया।

अंतिम तिमाही में कारोबार प्रभावित होने के चलते बैंक का कर पश्चात मुनाफा वित्त वर्ष 2020-21 में 27.1 प्रतिशत घटकर 2,205 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी एस घोष ने कहा कि बैंक ने मार्च तिमाही में 1,929 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाला, जिनमें से ज्यादातर सूक्ष्म वित्त खंड से है, क्योंकि बैंक नए वित्त वर्ष की शुरुआत एक साफ-सुथरे बहीखाते के साथ करना चाहता था।

कर्ज को बट्टेखाते में डालने के चलते बैंक का कुल प्रावधान एक साल पहले की अवधि के 827 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,594 करोड़ रुपये हो गया, जिससे उसका मुनाफा प्रभावित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट