लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में और अधिक चीनी कंपिनयों के शेयरों में निवेश पर पाबंदी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार जून अमेरिका की जो बाइडन सरकार ने चीन की कुछ और कंपनियों के शेयरों में अमेरिकी निवेशकों की पूंजी लगाए जाने पर रोक लगा दी है। चीन ने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है।

बाइडन प्रशासन की समझ में ये कंपनियां चीन की सेना और खुफिया तंत्र से संबंध रखती हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय से ऐसी प्रतिबंधित कंपनियों की अद्यतन सूची जारी की गयी है। पहली सूची पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच व्यापार और प्रौद्योगिक के क्षेत्र में टकराव के दौर में जारी की गयी थी।

बाइडन सरकार चीन के मामले में ट्रम्प प्रशासन के रुख को बनाए हुए है। उसका नया आदेश 2 अगस्त से प्रभावी होगा। संशोधित आदेश में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि यह आदेश ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिका की पूंजी से ऐसी किसी चीनी कंपनी को मदद न मिले जो अमेरिका और हमारे मित्र देशों की सुरक्षा तथा मूल्यों की अनदेखी करती हों।’’

अमेरिकी निवेशकों ने चीन की कुल 59 कंपनियों के शेयरों में पूंजी डाल रखी है। उन्हें शेयर बेचने के लिए एक साल का मौका दिया गया है। इनमें से ज्यादातर कंपनियां अमेरिकी रक्षा विभाग की प्रतिबंधित सूची में है। पहली सूची में 31 कंपनियां थीं।

बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिका से यह आदेश वापस लेने का आग्रह किया ताकि चीन की कंपनियां भेदभाव मुक्त वातावरण में निवेश व व्यापार कर सकें। प्रवक्ता ने कहा कि चीन अपने न्यायोचित अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ आवश्यक उपाय करेगा। प्रवक्ता इन उपायों का ब्योरा नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब