लाइव न्यूज़ :

बालू फोर्ज ने 200 करोड़ रुपये के विनिर्माण परिसर के लिए कर्नाटक सरकार से करार किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज ने कर्नाटक सरकार के साथ बेलगाम में 200 करोड़ रुपये की लागत से नया विनिर्माण परिसर लगाने को करार किया है।

बालू फोर्ज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘हमने कर्नाटक सरकार के साथ नए विनिर्माण परिसर के निर्माण के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया है। यह परिसर करीब 25 एकड़ क्षेत्र में होगा।’’

इस परियोजना को तीन साल में पूरा किए जाने का लक्ष्य है। इसपर 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज ने कहा कि नए विनिर्माण संयंत्र के काम को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी तथा औद्योगिक विकास आयुक्त गुंजन कृष्णा के निर्देशन में कर्नाटक सरकार के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...