लाइव न्यूज़ :

जेनपैक्ट के नए सीईओ होंगे बालाकृष्ण कालरा, एन वी त्यागराजन की जगह लेंगे

By आकाश चौरसिया | Updated: November 9, 2023 18:14 IST

कालरा ने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व किया, जो जेनपैक्ट का फोकस क्षेत्र रहा है। उनके पास कंपनियों को शुरुआती चरण से लेकर वैश्विक उद्योग तक बढ़ने में मदद करने का 30 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है।

Open in App
ठळक मुद्देजेनपैक्ट के नए सीईओ होंगे बालाकृष्ण कालराकंपनी के मुताबिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रुप में वो 24 फरवरी को इस पद पर होंगे तैनातएन वी त्यागराजन पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष पद पर तैनात थे

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय कंपनी  जेनपैक्ट ने घोषणा की है कि वह अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष त्यागराजन आने वाली 9 फरवरी, 2024 को रिटायर होने जा रहे हैं। टाइगर की जगह अब बालाकृष्ण 'बी के' कालरा नए सीईओ होंगे।

कालरा ने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व किया, जो जेनपैक्ट का फोकस क्षेत्र रहा है। उनके पास कंपनियों को शुरुआती चरण से लेकर वैश्विक उद्योग तक बढ़ने में मदद करने का 30 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है।

वह साल 1999 में जेनपैक्ट में शामिल हुए और विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में काम किया। उनके परिवर्तन प्रयासों में बैंकिंग, पूंजी बाजार, उपभोक्ता सामान, खुदरा, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा उद्योग शामिल थे।

कंपनी के एक बयान में जेनपैक्ट के निदेशक मंडल के अध्यक्ष जेम्स मैडेन ने कहा, "हमें जेनपैक्ट के अगले सीईओ के रूप में बालकृष्ण कालरा की नियुक्ति को लेकर घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो व्यावसायिक परिणाम देने और गहरे ग्राहक संबंधों को बढ़ावा देने के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड वाला अधिकारी है।

रिपोर्ट की मानें तो त्यागराजन, जिन्हें 2011 में सीईओ बनाया गया था, कंपनी को एक मान्यता प्राप्त उद्योग लीडर में बदलने में मदद की, जिसका 2022 में वार्षिक राजस्व 4.3 बिलियन डॉलर से अधिक था।

टॅग्स :बिजनेसभारतNew York Cityअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स