लाइव न्यूज़ :

बजाज फिनसर्व का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 833 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई बजाज फिनसर्व लि. का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 833 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,215 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय भी घटकर 13,949 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,192 करोड़ रुपये थी।

बजाज फिनसर्व के एकीकृत तिमाही नतीजों में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगियों बजाज फाइनेंस लि., बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के आंकड़े भी शामिल हैं।

तिमाही के दौरान बजाज फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. का शुद्ध लाभ 8.4 प्रतिशत घटकर 362 करोड़ रुपये तथा बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. का शुद्ध लाभ 35.4 प्रतिशत घटकर 84 करोड रुपये रह गया।

बजाज फिनसर्व ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बजाज फिनसर्व डायरेक्ट लि. में 342 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?