लाइव न्यूज़ :

त्योहारी पेशकश के तहत चुनिंदा आवास ऋण पर 12 ईएमआई की छूट देगा एक्सिस बैंक

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:17 IST

Open in App

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर एक्सिस बैंक ने मंगलवार को अपने त्योहारी पेशकश के तहत चुनिंदा आवास ऋण उत्पादों पर 12 मासिक किस्तों (ईएमआई) की छूट देने की घोषणा की है। इसके अलावा बैंक ने विभिन्न ऑनलाइन खरीद पर भी छूट देने का फैसला किया है।

निजी क्षेत्र के बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह चुनिंदा आवास ऋण उत्पादों पर 12 ईएमआई की छूट की पेशकश कर रहा है और दोपहिया ग्राहकों के लिए बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के ऋण प्रदान कर रहा है।

बैंक कारोबार क्षेत्र के लोगों के लिए सावधि ऋण, उपकरण ऋण और वाणिज्यिक वाहन ऋण पर कई लाभ प्रदान करेगा।

बैंक ने 'दिल से ओपन सेलिब्रेशंस : क्योंकि दिवाली रोज रोज नहीं आती' पेश करने की घोषणा करते हुए कहा कि वह एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से की गयी खरीदारी पर रेस्तरां और अन्य खुदरा ऋण उत्पादों में खरीदारी पर सौदों और छूट की पेशकश करेगा।

ग्राहकों को 50 शहरों में चुनिंदा 2,500 स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। बैंक ग्राहकों को इन दुकानों से खरीदारी करने पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?