लाइव न्यूज़ :

कार्गो को मंजूरी देने की प्रक्रिया के स्वचालन से बेहतर होगा व्यापार करना: एडीबी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर आपूर्ति श्रृंखला में न्यूनतम भौतिक दखल के साथ तेजी से कार्गो को मंजूरी और डिजिटलीकरण को तेजी से अपनाने से दक्षिण एशियाई देशों को महामारी के इस दौर में व्यापार बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के एक ब्लॉग पोस्ट में यह बात कही गयी है।

यह ब्लॉग ऐलीन पंगिलिनन और सतीश रेड्डी ने मिलकर लिखा है। फिलीपीन की पंगिलिनन एडीबी के दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) में व्यापार सुगमता विभाग में कार्यरत हैं। रेड्डी भी एडीबी में व्यापार सुगमता विशेषज्ञ हैं।

ब्लॉग में कहा गया है कि इस महामारी ने दक्षिण एशिया तथा आस-पास के देशों में व्यापार को सुगम बनाने के महत्व के बारे में बताया है।

ब्लॉग में कहा गया है, ‘‘एसएएसईसी देशों ‘बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यामां, नेपाल और श्रीलंका’ को देखें तो यह पता चलता है कि प्रभावी व आधुनिक व्यापार सुगमता उपायों का कितना महत्व है।’’

ब्लॉग लेखकों ने कहा कि जब यह महामारी शुरू हुई, इन देशों में उस समय व्यापार को सुगम बनाने पर काम चल रहा था। हालांकि जब महामारी का प्रकोप हावी हुआ, तब सीमा शुल्क विभाग के लिये कार्गो को मंजूरी देने के काम पर कर्मचारी रख पाना मुश्किल होने लग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें