लाइव न्यूज़ :

ऑडियो कांफ्रेंसिंग, वॉयसमेल सेवाएं एकीकृत लाइसेंस का ही हिस्सा होंगीः दूरसंचार विभाग

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दि्ल्ली, 30 दिसंबर दूरसंचार विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले समय में ऑडियो कांफ्रेंसिंग, ऑडियोटेक्स और वॉयस मेल सेवाओं के लिए लाइसेंस देने का प्रारूप 'एकीकृत लाइसेंस' का ही एक हिस्सा होगा।

फिलहाल दूरसंचार विभाग की तरफ से मौजूदा मानकों के आधार पर ऑडियोटेक्स एवं वॉयस मेल जैसी सेवाओं के लिए एकल आधार पर लाइसेंस जारी किए जाते हैं।

विभाग ने अपने बयान में कहा, "दूरसंचार नियामक ट्राई के सुझावों पर गौर करने के बाद यह तय किया गया है कि ऑडियो कांफ्रेंसिंग, ऑडियोटेक्स एवं वॉयस मेल सेवाएं एकीकृत लाइसेंस का ही हिस्सा होंगी। इसके लिए लाइसेंस देते समय अलग अध्याय जोड़ दिया जाएगा।"

इसके बावजूद मौजूदा लाइसेंस व्यवस्था से एकीकृत लाइसेंस व्यवस्था की तरफ बदलाव ऑडियो कांफ्रेंसिंग, ऑडियोटेक्स एवं वॉयस मेल सेवा के मौजुदा लाइसेंसधारकों के लिए वैकल्पिक होगा।

दूरसंचार विभाग ने कहा कि अब इन सेवाओं के लिए अलग से कोई भी लाइसेंस नहीं जारी किया जाएगा और न ही पुराने लाइसेंस नवीनीकृत किए जाएंगे।

नई व्यवस्था एक जनवरी, 2022 से लागू हो जाएगी। इसके तहत एकीकृत लाइसेंसधारक अखिल भारतीय स्तर पर सेवाएं दे सकेंगे लेकिन सिर्फ ऑडियो कांफ्रेंसिंग एवं वॉयस मेल का ही लाइसेंस रखने वाले पहले की तरह एसडीसीए सेवा ही दे पाएंगे।

नया लाइसेंस लेने वाली कंपनियों और मौजूदा लाइसेंसधारकों को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का आठ प्रतिशत लाइसेंस शुल्क के तौर पर चुकाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा