लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट

By भाषा | Updated: December 18, 2020 10:40 IST

Open in App

बीजिंग, 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका में वॉल स्ट्रीट के नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिका में बेरोजगारी दावा करने वालों की संख्या बढ़ने के बावजूद आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद बढ़ने और कोरोना वायरस टीका लगना शुरू होने संबंधी घटनाक्रम से बाजार रिकार्ड तेजी में दिखे।

इधर, शंघाई, टोक्यो और हांग कांग के बाजारों में ऊंचाई से नीचे आने का रुख रहा।

अमेरिका में नये आर्थिक पैकेज को लेकर प्रगति दिखने से वॉल स्ट्रीट का एस एण्ड पी 500 सूचकांक लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा। हालांकि, अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या बढ़ी है और यह पिछले तीन माह में सबसे ज्यादा रही है।

अमेरिका में मिझुहो बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार की चाल को देखकर लगता है कि उसके लिये ‘‘खराब आंकड़े अच्छी खबर’’ की तरह हैं। इन आंकड़ों से सरकार नये प्रोत्साहन पैकेज की दिशा में तेजी से काम करेगी।

बहरहाल, टोक्यो में निक्की -225 सेंसेक्स 0.2 प्रतिशत गिरकर 26,760.30 अंक पर रहा जबकि शंघाई कम्पोजिट सूचकांक 0.1 प्रतिशत घटकर 3,403.87 अंक पर आ गया। वहीं हांग कांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.7 प्रतिशत गिरकर 26,490.37 अंक रहा।

दक्षिण कोरिया के सोल में कोस्पी सूचकांक 0.1 प्रतिशत गिरकर 2,770.22 अंक और सिडनी का एस एण्ड पी- एएसएक्स-200 सूचकांक 0.7 प्रतिशत गिरकर 6,710.00 अंक रह गया। न्यूजीलैंड, सिंगापुर और जकार्ता के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा।

अमेरिका के श्रम विभाग ने बजाया कि पिछले सप्ताह उसके पास बेरोजगारी लाभ के लिये दावा करने वालों का आंकड़ा 8 लाख 85 हजार तक पहुंच गया है। सितंबर के बाद यह आंकड़ा सबसे ऊंचा है।

अमेरिका में निवेशक राष्ट्रपति चुनाव से पहले से ही नये प्रोत्साहन पैकेज को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि बेरोजगार लाभ की अवधि समापत होने जा रही है ऐसे में नया पैकेज जल्द आना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें