लाइव न्यूज़ :

एशिया-प्रशांत में 2045 तक 19560 नए विमानों की जरूरत?, विमान कंपनी एयरबस ने कहा- हर साल 4.4 प्रतिशत बढ़ रहे यात्री, लाखों को नौकरी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 15:24 IST

विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 4.4 प्रतिशत की वार्षिक यात्री वृद्धि की उम्मीद है, जो वैश्विक औसत 3.6 प्रतिशत से अधिक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद स्टेनली ने कहा कि वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा भारत और चीन से आएगा। एयरलाइनों ने अपने बेड़े का विस्तार करते हुए काफी बड़े ऑर्डर दिए हैं। अगले 20 वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 3,500 बड़े आकार के विमानों की जरूरत होगी।

बैंकॉकः विमान विनिर्माता कंपनी एयरबस ने शनिवार को कहा कि अगले 20 वर्षों में एशिया प्रशांत क्षेत्र को 19,560 नए विमानों की जरूरत होगी, जो मुख्य रूप से भारत और चीन की मांग से प्रेरित है। एयरबस ने कहा कि यह मांग 20 वर्षों में 42,520 नए विमानों की वैश्विक आवश्यकता का 46 प्रतिशत है। एयरबस एशिया प्रशांत के अध्यक्ष आनंद स्टेनली ने यहां कहा कि इस वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा भारत और चीन से आएगा। विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 4.4 प्रतिशत की वार्षिक यात्री वृद्धि की उम्मीद है, जो वैश्विक औसत 3.6 प्रतिशत से अधिक होगा।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में शामिल है, और मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइनों ने अपने बेड़े का विस्तार करते हुए काफी बड़े ऑर्डर दिए हैं। बैंकॉक में एसोसिएशन ऑफ एशिया-पैसिफिक एयरलाइंस (एएपीए) के अध्यक्षों की वार्षिक सभा के दौरान एयरबस ने कहा कि अगले 20 वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 3,500 बड़े आकार के विमानों की जरूरत होगी।

यह बड़े आकार के विमान श्रेणियों में वैश्विक मांग का 43 प्रतिशत है। पूर्वानुमान के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र को लगभग 16,100 छोटे विमानों की आवश्यकता होगी, जो इस श्रेणी में वैश्विक मांग का 47 प्रतिशत है। इसमें यह भी बताया गया कि लगभग 68 प्रतिशत विमानों की आपूर्ति बेड़े के विस्तार के लिए होगी, जबकि 32 प्रतिशत पुराने विमानों की जगह लेंगे।

टॅग्स :एयर इंडियाथाईलैंडDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय