अशोक लीलैंड ने पेश की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:45 IST2020-11-20T18:45:33+5:302020-11-20T18:45:33+5:30

Ashok Leyland introduced voluntary retirement scheme | अशोक लीलैंड ने पेश की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना

अशोक लीलैंड ने पेश की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना

चेन्नई, 20 नवंबर हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने छह नवंबर की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी।

कंपनी ने कहा कि इस योजना को अगले नौ महीनों में लागू किया जाएगा। इसका योजना को लागू करने का मकसद कंपनी की क्षमता और संसाधनों का युक्तिसंगत उपयोग सुनिश्चित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ashok Leyland introduced voluntary retirement scheme

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे