लाइव न्यूज़ :

अरविंद फैशन्स ने निवेशकों, प्रवर्तकों से 439 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: August 21, 2021 14:12 IST

Open in App

डेनिम विनिर्माता कंपनी अरविंद फैशन्स लि. (एएफएल) ने शनिवार को बताया कि उसने इक्विटी शेयर जारी करके प्रवर्तकों और कुछ प्रमुख निवेशकों से 439 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस राशि से कंपनी का बही-खाता मजबूत होगा और कारोबार को कोविड महामारी से संबंधित किसी भी अनिश्चितता से बचाते हुए विकास की रणनीति को आगे बढ़ाने में मदद लेगी।’’ एएफएल ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में प्रवर्तकों समेत विभिन्न चर्चित निवेशकों को 218.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 439 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के तरजीही आवंटन को मंजूरी दी गई।’’ कंपनी के अनुसार, इन निवेशकों में आकाश भंसाली, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड सहित मौजूदा शेयरधारकों के अलावा विभिन्न विदेशी निवेशक... यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डैम डू लैक, जीपी इमर्जिंग मार्केट स्ट्रैटेजीज एलपी, द राम फंड एलपी और अन्य निवेशक शामिल हैं। इसके अलावा एक प्रवर्तक इकाई ऑरा मर्चेंडाइज ने भी इसमें भाग लिया। एएफएल के गैर-कार्यकारी निदेशक कुलिन लालभाई ने कहा कि यह पूंजी कंपनी के बही-खाते को मजबूत करने और किसी भी संभावित कोविड बाधाओं का मुकाबला करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स