लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वस्तुओं के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना को लेकर आवेदन मंगलवार से

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इलेक्ट्रिक सामान-एसी और एलईडी के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को लेकर आवेदन सुविधा मंगलवार से शुरू होगी और तीन महीने तक खुली रहेगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को इलेक्ट्रिक सामानों के लिये पीएलआई योजना पर उद्योग से बातचीत की।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘योजना पर राय लेने के लिए उद्योग से बातचीत की गई। इसके लिए आवेदन ‘विंडो’ कल से तीन महीने तक खुली रहेगी।’’

उद्योग प्रमुखों को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि देश में विनिर्माण के क्षेत्र में ‘चैंपियन’ तैयार करने के लिये योजना शुरू की गई है। यह योजना लागत-प्रतिस्पर्धा, गुणवत्ता, दक्षता और प्रौद्योगिकी लाएगी।’’

उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र कंपनियों का चयन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा

इलेक्ट्रिक वस्तुओं के लिये पीएलआई योजना 16 अप्रैल को अधिसूचित की गई थी और 4 जून को दिशानिर्देश जारी किए गए थे। इस योजना पर व्यय 2021-22 से 2028-29 के लिए 6,238 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसके तहत पात्र कंपनियों को पांच साल के लिए वृद्धिशील बिक्री पर 4 प्रतिशत से 6 प्रतिशत का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?