लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनी की चिप के इस्तेमाल पर एप्पल ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 18, 2022 14:35 IST

एप्पल ने मूल रूप से इस साल की शुरुआत में राज्य द्वारा वित्त पोषित YMTC के NAND फ्लैश मेमोरी चिप्स का उपयोग शुरू करने की योजना बनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल ने यांग्त्जी मेमोरी टेक्नोलॉजीज कंपनी के मेमोरी चिप्स को अपने उत्पादों में इस्तेमाल करने की योजना को रोक दिया है।चिप्स को शुरू में केवल चीनी बाजार में बेचे जाने वाले आईफोन (iPhones) के लिए इस्तेमाल करने की योजना थी।एप्पल अंततः YMTC से सभी आईफोन के लिए आवश्यक 40 प्रतिशत तक चिप्स खरीदने पर विचार कर रही थी।

वॉशिंगटन: अमेरिका की टेक दिग्गज एप्पल इंक ने चीन की यांग्त्जी मेमोरी टेक्नोलॉजीज कंपनी (YMTC) के मेमोरी चिप्स को अपने उत्पादों में इस्तेमाल करने की योजना को रोक दिया है। निक्केई एशिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। दरअसल, अमेरिका चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के खिलाफ सख्त निर्यात नियंत्रण लगा रहा है, जिसके बाद एप्पल ने ये फैसला लिया। 

निक्केई ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा कि एप्पल ने मूल रूप से इस साल की शुरुआत में राज्य द्वारा वित्त पोषित YMTC के NAND फ्लैश मेमोरी चिप्स का उपयोग शुरू करने की योजना बनाई थी। चिप्स को शुरू में केवल चीनी बाजार में बेचे जाने वाले आईफोन (iPhones) के लिए इस्तेमाल करने की योजना थी।

अखबार ने कहा कि एप्पल अंततः YMTC से सभी आईफोन के लिए आवश्यक 40 प्रतिशत तक चिप्स खरीदने पर विचार कर रही थी। वाईएमटीसी की अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा भी जांच की जा रही है कि क्या उसने चीनी दूरसंचार कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज कंपनी लिमिटेड को ब्लैक लिस्टेड चिप्स बेचकर वॉशिंगटन के निर्यात नियंत्रण का उल्लंघन किया है।

टॅग्स :एप्पलआइफोनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना