लाइव न्यूज़ :

भारत में 'एप्पल' कंपनी को जबरदस्त मुनाफा, दर्ज किया रिकॉर्ड राजस्व; सीईओ टिम कुक ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2024 11:22 IST

Apple: कुल मिलाकर, Apple ने सितंबर तिमाही में $94.9 बिलियन का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल से 6 प्रतिशत अधिक है।

Open in App

Apple: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने भारत में अभी तक का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है। जुलाई-सितंबर 2024 में देश में आईपैड की बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया, समीक्षाधीन अवधि में कुल शुद्ध बिक्री छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 94.93 अरब डॉलर हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 89.49 अरब डॉलर थी।

एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कंपनी की आय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ हमने अमेरिका, यूरोप तथा शेष एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, फ्रांस, ब्रिटेन, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में सितंबर तिमाही के राजस्व रिकॉर्ड दर्ज किए। हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे काफी खुश हैं जहां हमने सर्वकालिक रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है।’’

कुक ने कहा कि एप्पल ने इस तिमाही में देश में दो नए स्टोर भी खोले। एक स्टोर मुंबई में और दूसरा दिल्ली में खोला गया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत में ग्राहकों के लिए चार नए स्टोर खोलने को उत्साहित हैं।’’

एप्पल ने भारत में पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई में चार और स्टोर खोलने की योजना की अक्टूबर की शुरुआत में घोषणा की थी। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 की तिमाही में भारत में मूल्य के लिहाज से एप्पल आईफोन की बिक्री में हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत रही जो सैमसंग से थोड़ी ही कम है।

उत्पादों की बिक्री से एप्पल का राजस्व जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 67.18 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इस वर्ष समान अवधि में 4.12 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया। आईफोन की बिक्री सालाना आधार पर 43.8 अरब डॉलर से करीब 5.5 प्रतिशत बढ़कर 46.22 अरब डॉलर हो गई।

एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी लुका मैस्त्री ने कहा, ‘‘ आईपैड ने सात अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है। विकसित बाजारों में वृद्धि के अलावा हमने कई उभरते बाजारों में भी मजबूत प्रदर्शन देखा जिसमें मैक्सिको, ब्राजील, पश्चिम एशिया, भारत तथा दक्षिण एशिया में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई।’’ 

टॅग्स :एप्पलआइफोनटिम कुकफोनबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?