लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने एसीसीआईएल ऋण शोधन मामले में इंटरअप्स की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने अमेरिका की इंटरअप्स इंक की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा एशियाई कलर कोटेड इस्पात लि. (एसीसीआईएल) के लिये जेएसडब्ल्यू समूह की 1,550 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दिये जाने को चुनौती दी गयी थी।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इंटरअप्स बोली में शामिल होना चाहती थी, जबकि कर्जदाताओं की समिति ने समाधान योजना को एक साल पहले ही मंजूरी दे दी थी।

एनसीएलटी ने एसीसीआईएल के लिये सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट की बोली को पिछले साल अक्टूबर में मंजूरी दी थी।

अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायाधीश बीएल भट्ट की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को कहा कि इंटरअप्स न तो समाधान आवेदनकर्ता और न ही संभावित समाधान आवेदनकर्ता के रूप में पात्र पायी गयी। न ही वी एसीसीआईएल के लिये सफल या असफल समाधान आवेदनकर्ता थी।

पीठ ने कहा कि इसीलिए कंपनी को पीड़ित पक्ष नहीं माना जा सकता जिसे एनसीएलटी आदेश के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी जाए।

इंटरअप्स के अनुसार उसे 12 जून, 2020 को एसीसीआईएल के लिये रूचि पत्र जमा किया था और समाधान पेशेवर ने कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) के समक्ष उसके प्रस्ताव को नहीं रखा।

एनसीएलएटी के अनुसार समाधान पेशेवर ने रूचि पत्र आमंत्रित करने के लिये एक अक्टूबर, 2018 को फार्म जी जारी किया था। इसे बाद 14 दिसंबर, 2018 को संशोधित किया गया। समाधान योजना की प्राप्ति के लिये अंतिम तिथि आठ मार्च, 2019 थी। बारह समाधान आवेदनकर्ताओं से आवेदन मिले और उसमें से 11 पात्र नहीं पाये गये।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने इस बात पर गौर किया कि इंटरअप्स ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया में 11 जून, 2020 तक अपरिचित कंपनी थी। उसने पहली बार 12 जून, 2020 को समाधान योजना में रूचि जताते हुए ई-मेल के जरिये सीओसी सदस्यों सूचित किया था और कोई वित्तीय प्रस्ताव नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...