लाइव न्यूज़ :

अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, एडवेंट इंटरनेशनल, सिनर्जी मेटल्स जेएसडब्ल्यू सीमेंट में निवेश की दौड़ में

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई निजी इक्विटी फंड अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, एडवेंट इंटरनेशनल और सिनर्जी मेटल्स एंड माइनिंग फंड जेएसडब्ल्यू सीमेंट में हिस्सेदारी लेने की दौड़ में शामिल हैं। यह सीमेंट कंपनी 12 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है।

घटनाक्रम से जुड़े एक स्रोत ने कहा कि तीनों कंपनियां जेएसडब्ल्यू सीमेंट की अल्पमत हिस्सेदारी बिक्री के लिए निवेशकों को चुनने की प्रक्रिया के अगले दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। सीमेंट कंपनी का बाजार मूल्यांकन करीब 1.5 अरब डॉलर है।

स्रोत ने कहा कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट अपने पूंजीगत व्यय के वित्त पोषण के लिए 1,500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच रही है। निवेश में ऋण और इक्विटी दोनों तरह की पूंजी शामिल हो सकती हैं, हालांकि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इस महीने की शुरुआत में सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग को सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी थी।

स्रोत ने बताया कि अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट और एडवेंट इंटरनेशनल भी दौड़ में हैं।

संपर्क किए जाने पर जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने घटनाक्रम को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?