लाइव न्यूज़ :

अनुपम रसायन ने 530 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून अनुपम रसायन ने हाल में अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुटाई गई राशि से 530 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है और सितंबर 2021 तक अतिरिक्त 30 करोड़ रुपये चुकाने की योजना है।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए 760 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अनुपम रसायन के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और प्रवक्ता अफजल मलकानी ने कहा कि कंपनी का कुल कर्ज लगभग 840 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि आईपीओ का लक्ष्य 760 करोड़ रुपये जुटाना था, जिसमें से 560 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए थे और बाकी सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए थे।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने 31 मार्च 2021 तक 470 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था और चालू तिमाही में 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि शेष 30 करोड़ रुपये या तो चालू या सितंबर 2021 को समाप्त होने वाली अगली तिमाही तक चुकाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 840 करोड़ रुपये के कर्ज में से कुल 560 करोड़ रुपये का कर्ज अगली तिमाही तक अदा कर दिया जाएगा और बाकी कर्ज कंपनी के बहीखाते में होगा।

मलकानी के अनुसार आईपीओ से मिली शेष 200 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 160 करोड़ रुपये लागत घटाने के उपायों और शेष कार्यशील पूंजी के लिए अलग रखे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई