लाइव न्यूज़ :

माल्या को एक और झटका, डियाजियो को 13.50 करोड़ डालर के भुगतान का निर्देश

By भाषा | Updated: May 26, 2019 03:24 IST

ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवायी की और डियाजियो के दावे के एक हिस्से को मान लिया। न्यायमूर्ति रोबिन नॉलेज की पीठ के समक्ष डियाजियो की ओर से दावा किया गया कि माल्या, उसके बेटे सिद्धार्थ और माल्या परिवार से जुड़ी दो कंपनियों पर उसकी देनदारी बनती है।

Open in App

ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को एक और झटका देते हुए उसे ब्रिटेन की प्रमुख शराब कंपनी डियाजियो को 13.50 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का निर्देश दिया है। शराब कंपनी डियाजियो माल्या से 17.5 करोड़ डालर के वसूली का दावा कर रही है।

ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवायी की और डियाजियो के दावे के एक हिस्से को मान लिया। न्यायमूर्ति रोबिन नॉलेज की पीठ के समक्ष डियाजियो की ओर से दावा किया गया कि माल्या, उसके बेटे सिद्धार्थ और माल्या परिवार से जुड़ी दो कंपनियों पर उसकी देनदारी बनती है।

उसका दावा है कि यह देनदारी उस समय की है जब उसने माल्या की यूनाइटेड स्प्रिट्स लि (यूएसएल) में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। ब्रिटेन की कंपनी ने कहा कि चार करोड़ डालर की देनदारी सीधे माल्या पर बनती है जो उन्हें अधिग्रहीत कंपनी के प्रबंधन से नाता तोड़ने के लिए दिया गया था।

बाकी बकाया माल्या के बेटे सिद्धार्थ और कंपनी वाट्सन लि. से वसूलने का दावा है। यह कंपनी माल्या के पारिवारिक न्यास कांटिनेंटल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज लि (सीएएसएल) के नियंत्रण में है। 

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम