लाइव न्यूज़ :

कर्ज का बोझ कम करने के लिए अनिल अंबानी बेचेंगे एफएम रेडियो कारोबार

By भाषा | Updated: May 28, 2019 08:01 IST

रिलायंस कैपिटल के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित बापना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मुख्य कारोबार से हटकर अन्य कारोबार में निवेश कम करने की हमारी रणनीति का हिस्सा है और इससे हमारा कुल कर्ज करीब 1,200 करोड़ रुपये कम होगा।’’

Open in App

अनिल अंबानी का रिलायंस समूह अपना एफएम रेडियो कारोबार जागरण प्रकाशन के स्वामित्व वाली कंपनी को बेचेगा। रिलायंस समूह बिग एफएम रेडियो में अपनी हिस्सेदारी जागरण प्रकाशन की म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड को बेचेगी। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।बयान में कहा गया कि रिलांयस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल और रिलांयस लैंड, रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी म्यूजिक ब्राडकास्ट नेटवर्क को बेचेगी। इससे रिलायंस समूह की कंपनियों का कर्ज बोझ कम करने में मदद मिलेगी।रिलायंस कैपिटल के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित बापना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मुख्य कारोबार से हटकर अन्य कारोबार में निवेश कम करने की हमारी रणनीति का हिस्सा है और इससे हमारा कुल कर्ज करीब 1,200 करोड़ रुपये कम होगा।’’रिलांयस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड देश में बिग एफएम रेडियो ब्रांड नाम से 58 स्टेशनों के नेटवर्क का परिचालन करती है। म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड शुरू में तरजीही आवंटन के आधार पर रिलांयस ब्रॉडकास्ट की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी 202 करोड़ रुपये में खरीदेगी। उसके बाद सभी नियामकीय मंजूरियां मिल जाने पर शेष हिस्सेदारी खरीदेगी जिसका कुल मूल्यांकन 1,050 करोड़ रुपये होगा। रिलायंस कैपिटल को इसके अलावा 150 करोड़ रुपये रिलायंस ब्रॉडकास्ट की अन्य संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त होंगे। ये संपत्तियां म्यूजिक ब्राडकास्ट के साथ होने वाले सौदे का हिस्सा नहीं होंगी।रेडियो सिटी का परिचालन करने वाली म्यूजिक ब्रॉडकास्ट ने एक अलग बयान में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने रिलांयस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। अधिग्रहण के बाद रेडियो सिटी के 79 स्टेशन हो जाएंगे जिससे म्यूजिक ब्रॉडकास्ट देश में सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क बन जायेगा। म्यूजिक ब्राडकास्ट ने कहा है कि यह पूरा सौदा 2020- 21 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। भाषा महाबीर रमण महाबीर महाबीर

टॅग्स :अनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबारआरएचएफएल में 2,965 और आरसीएफएल में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश, अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के राणा कपूर से पूछताछ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी