लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऊर्जा संकट दूर करने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को कोयला भंडार की कमी के कारण राज्य के सामने आ रहे गंभीर ऊर्जा संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बिजली कटौती से उत्पन्न होने वाली अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रधानमंत्री से कोयला और रेल मंत्रालयों को निर्देश देने का निवेदन किया कि वे तापीय बिजली संयंत्रों वाले राज्यों को 20 कोयला रैक आवंटित करें। साथ ही बैंकों को निर्देश दिया जाए कि वे वितरण कंपनियों को संकट टलने तक उदारतापूर्वक कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करें।

जगन ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश में, पिछले छह महीनों में बिजली की मांग में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और पिछले एक महीने में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ कोयले की कमी देश के ऊर्जा क्षेत्र को संकट में डाल रही है।’’

उन्होंने कहा कि ग्रिड की मांग को पूरा करना कठिन हो गया है और परिस्थितियाँ राज्य को बिजली कटौती की ओर धकेल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया, ‘‘हमें संकट की इस घड़ी में आपके तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?