लाइव न्यूज़ :

अंबुजा सीमेंट पंजाब के रोपड़ संयंत्र के विस्तार में 310 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त स्विटरजरलैंड स्थित होलसिम समूह (पूर्व नाम लफार्जहोलसिम) की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार को कहा कि वह पंजाब के रोपड़ स्थित संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगले दो वर्षों में 310 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह निवेश अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (एसीएल) द्वारा मध्यावधि में पांच करोड़ टन प्रतिवर्ष की कुल क्षमता हासिल करने के लक्ष्य का हिस्सा है।

कंपनी का अनुमान है कि भारत में तेजी से शहरीकरण के कारण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और आवासीय क्षेत्र में निवेश बढ़ने के चलते सीमेंट की मांग भी तेजी से बढ़ेगी।

बयान के मुताबिक रोपड़ संयंत्र में क्षमता विस्तार जून 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसके बाद यहां सीमेंट तैयार करने वाली इकाई की क्षमता 30 लाख टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 45 लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य अधिशासी नीजन अखौरी ने कहा कि अंबूजा सीमेंट को आशा है कि भारत में सीमेंट की मांग में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा,‘ हम उम्मीद करते है कि एक मध्य अविध (दो-तीन साल) में हमारी उत्पादन क्षमता में 1.5 करोड़ टन की वृद्धि हो जाएगी और यह बढ़ कर पांच करोड़ टन तक पहुंच जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें