लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने अपनी वैश्विक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा पहल भारत में शुरू की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने मंगलवार को भारत में अपना वैश्विक कंप्यूटर विज्ञान (सीएस) शिक्षा कार्यक्रम - अमेजन फ्यूचर इंजीनियर (एएफई) शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत वंचित समुदाय के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।

अमेजन का लक्ष्य कार्यक्रम के पहले वर्ष में, भारत के सात राज्यों में 900 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के एक लाख से अधिक छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई का अवसर प्रदान करना है।

अमेरिकी कंपनी कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना के सरकारी स्कूलों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा-केंद्रित गैर-लाभकारी संगठनों के साथ साझेदारी करेगी।

अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वैश्विक) और क्षेत्रीय प्रमुख अमित अग्रवाल ने एक ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में कहा, "कंप्यूटर विज्ञान की सर्वव्यापी प्रकृति ने इसे रोजगार परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कौशल बना दिया है। कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा तक शुरुआत में ही पहुंच भारत के युवाओं को सर्वश्रेष्ठ भविष्य के निर्माण का अवसर प्रदान करने में काफी मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें