लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने भारत में लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए 25 करोड़ डॉलर का कोष बनाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने बृहस्पतिवार को 25 करोड़ डॉलर (1,873 करोड़ रुपये) का कोष बनाने की घोषणा की। यह कोष भारत में लघु एवं मझोले उपक्रमों को डिजिटल बनाने में मदद करेगा। साथ ही यह कृषि-प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नवोन्मेष को प्रोत्साहन देगा।

अमेजन वेब सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंड्रयू जेसी ने कहा, ‘‘लघु एवं मझोले उपक्रम अर्थव्यवस्था का इंजन होते हैं। भारत के संदर्भ में भी यह बात सही है। हम भारत में लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं जिससे ये नवोन्मेष और अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें। मैं 25 करोड़ डॉलर का अमेजन संभव वेंचर फंड की घोषणा कर काफी खुश हूं।’’

जेसी ने बृहस्पतिवार को दूसरे अमेजन ‘संभव कार्यक्रम’ को संबोधित करते हुए कहा कि इसके तहत अमेजन का इरादा और एसएमबी को अपने नए कारोबार के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करना हैं। जेसी इस साल बाद में अमेजन इंक के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।

अमेजन इंडिया के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारत में कंट्री प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि यह कोष सर्वश्रेष्ठ विचारों को सशक्त करने का लक्ष्य लेकर चलेगा। इसमें दूरदृष्टि रखने वाले उद्यमियों को आकर्षित किया जाएगा।

एक अन्य विज्ञप्ति में बताया गया कि एम1एक्सचेंज ने अमेजन की अगुवाई में एक करोड़ डॉलर जुटाए हैं। एम1एक्सचेंज छोटे, मझौले उपक्रमों के बिल के एवज में उन्हें वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराती है। उसने अब तक 10,000 छोटे और मझोले आपूर्तिकर्ताओं को कुल 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर के बिल पर वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराई है।

अमेजन इंडिया के कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी एमएसएमई को उनके व्यवसाय में मदद करने के लिए लगातार विभिन्न तरीकों की खोज कर रही है और इसमें एम1एक्सचेंज काफी सहायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें