लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन के आपात उपयोग सूचीबद्धता को लेकर को सभी दस्तावेज डब्ल्यूएचओ को दिये गये: भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा कि उसने अपने कोविड-19 टीका कोवैक्सीन के आपात उपयोग सूचीबद्धता के लिये जरूरी सभी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिये हैं और उसे जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ चार से छह सप्ताह के भीतर आपातकालीन उपयोग सूची में भारत बायोटेक के कोविड ​​​​-19 टीका कोवैक्सिन को शामिल करने पर निर्णय ले सकता है।

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन के पास नौ जुलाई तक जमा कर दिए गए हैं। समीक्षा प्रक्रिया शुरू हो गयी है और हमें डब्ल्यूएचओ से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।’’

डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश के अनुसार प्रक्रियाओं को दुरूस्त करने के लिये ईयूएल एक प्रक्रिया है। इसके जरिये नये या बिना लाइसेंस वाले उत्पादों का उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति में किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें