लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने चार साल में पहली बार मासिक कनेक्शन वृद्धि में जियो को पछाड़ा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों की वृद्धि के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सितंबर में एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या में जियो से अधिक वृद्धि हुई है।

सितंबर, 2016 में वाणिज्यक परिचालन शुरू करने के बाद से रिलायंस जियो लगातार मासिक आधार पर मोबाइल ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के मामले में आगे रही थी। जियो ने जब अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था, उस समय 1.59 करोड़ नए ग्राहक बनाए थे।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2020 में भारती एयरटेल ने 37.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े हैं। उसके बाद रिलायंस जियो ने शुद्ध रूप से 14.6 लाख और बीएसएनएल ने 78,454 नए ग्राहक बनाए हैं।

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में 46.5 लाख की गिरावट आई। एमटीएनएल ने 5,784 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1,324 कनेक्शन गंवाए।

कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या के मामले में रिलायंस जियो 40.41 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। भारती एयरटेल 32.66 करोड़ कनेक्शनों के साथ दूसरे, वोडाफोन आइडिया 29.54 करोड़ कनेक्शनों के साथ तीसरे स्थान पर है। बीएसएनएल के कनेक्शनों की संख्या 11.88 करोड़ और एमटीएनएल के कनेक्शनों का आंकड़ा 33.3 लाख है।

सितंबर में देश में कुल फोन ग्राहकों की संख्या मामूली बढ़कर 116.86 करोड़ पर पहुंच गई। अगस्त में यह आंकड़ा 116.78 करोड़ का था।

इसी तरह कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या सितंबर में बढ़कर 114.85 करोड़ हो गई है। अगस्त, 2020 में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 114.79 करोड़ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?