लाइव न्यूज़ :

एयरटेल, इंटेल ने भारत में 5जी के लिए सहयोग करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को वर्चुअल और ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर और स्वदेशी समाधानों का निर्माण कर 5जी नेटवर्क के विकास के लिए इंटेल के साथ सहयोग करने की घोषणा की।

भारती एयरटेल और अन्य दूरसंचार ऑपरेटर इस समय देश के कुछ शहरों में 5जी का परीक्षण कर रहे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "यह सहयोग भारत के लिए एयरटेल की 5जी रूपरेखा का हिस्सा है। कंपनी अपने ग्राहकों को एक ‘हाइपरकनेक्टेड’ दुनिया की पूरी संभावनाओं का लाभ उठाने में सक्षम करने के लिए अपने नेटवर्क में बदलाव कर रही है, जहां उद्योग 4.0 से लेकर क्लाउड गेमिंग और वर्चुअल तथा ऑगमेंटेड रियलिटी एक रोजमर्रा का अनुभव बन जाता है।"

सहयोग के तहत एयरटेल व्यापक पैमाने पर 5जी, मोबाइल एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग सेवाएं पेश करने के लिए एक नींव तैयार करने की खातिर अपने नेटवर्क में इंटेल के नवीनतम तीसरी पीढ़ी के जेऑन स्केलेबल प्रोसेसर और अन्य को तैनात करेगी।

भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सेखोन ने कहा कि कंपनी इंटेल के साथ सहयोग करने को लेकर खुश है और इंटेल की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों एवं अनुभव से भारत में विश्व स्तर की 5जी सेवा देने के एयरटेल में मिशन में काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?