लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया पायलटों के संगठन ने कोविड संक्रमण से मरने वाले पायलटों के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:40 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई एयर इंडिया के पायलटों के एक वर्ग ने शुक्रवार को कोविड-19 की वजह से दम तोड़ने वाले किसी भी पायलट के परिवार के लिए केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप मुआवजे और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की है।

इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में अपील की है कि कोविड या कोविड के बाद की तकलीफों के कारण स्थायी या अस्थायी रूप से चिकित्सा दृष्टि से अनफिट होने वाले किसी भी पायलट को सामान्य कवरेज से चार गुना ज्यादा सुविधायें दी जानी चाहिए।

संगठन ने कहा कि वंदे भारत मिशन या एयर बबल समझौतों के तहत उड़ानों का संचालन करते समय पायलट संक्रमण के आसन्न बढ़ते खतरे का सामना कर रहे हैं।

संगठन ने दावा किया कि अब तक कोविड-19 की वजह से अब तक एयर इंडिया के करीब पांच पायलटों की मौत हो चुकी है और 460 को संक्रमण हो चुका है तथा 30 से ज्यादा पायलटों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

पत्र की प्रतियां केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उड्डयन महानिदेशक और साथ ही एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक को भी भेजी गयी हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘हम किसी भी पायलट के कोविड के संपर्क में आने पर मौत हो जाने पर उसके परिवार के लिये तुरंत और अंतरिम उपाय के तौर पर उसे अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाला कर्मचारी मानते हुये भारत सरकार की नीति के अनुरूप मुआवजा दिया जाना चाहिये ... यह मुआवजा किसी भी अन्य व्यक्तिगत अथवा समूह बीमा के अलावा होना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?