लाइव न्यूज़ :

बीओबी, देना बैंक और विजया बैंक के मेगा मर्जर को झटका, एआईबीईए ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की धमकी दी

By भाषा | Updated: December 15, 2018 19:13 IST

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने यहां कहा, “विलय से कर्मचारियों के हित, उनकी नौकरी और नौकरी की सुरक्षा प्रभावित होगी। इस कदम से बैंकिंग उद्योग में रोजगार के अवसर पर भी प्रभाव पड़ेगा।”

Open in App

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने शनिवार को कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक का विलय अनावश्यक है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था और लोगों को लाभ नहीं पहुंचेगा। संघ ने इस फैसले के खिलाफ 26 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

संघ के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने यहां कहा, “विलय से कर्मचारियों के हित, उनकी नौकरी और नौकरी की सुरक्षा प्रभावित होगी। इस कदम से बैंकिंग उद्योग में रोजगार के अवसर पर भी प्रभाव पड़ेगा।” 

उन्होंने कहा कि कई गांवों में अब तक बैंकिंग सेवाएं नहीं पहुंच सकी है। वेंकटचलम ने कहा, “बड़ी संख्या में लोग अब भी (बैंकिंग सेवाओं से) वंचित हैं। बैंकों के विस्तार की जरूरत है। उनके एकीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है।”

सरकार ने इसी साल सितम्बर में इन तीनों बैंकों के विलय का फैसला लिया था. वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना था कि इस कदम से एनपीए की समस्या से निबटने में मदद मिलेगी। देश के सार्वजनिक बैंकों पर एनपीए का बोझ 9 लाख करोड़ को पार कर गया है।

सरकार और आरबीआई के बीच एनपीए को लेकर चल रही रस्साकस्सी के बीच एआईबीईए की धमकी सरकार के बड़ा सिरदर्द बन सकता है।   

टॅग्स :बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)वित्त मंत्री अरुण जेटलीगैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारआरबीआईः आपका घर, कार और शिक्षा लोन किस बैंक से चल रहा?, ईएमआई में राहत, देखिए किस-किस बैंक ने ब्याज दरें घटाईं

कारोबारआईसीआईसीआई पर 97.80 लाख, आईडीबीआई पर 31.8 लाख, बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 31.80 लाख और बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना

कारोबारPM Vidya Laxmi Yojana: क्या है पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना?, बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया शुरू, कैसे उठाएं फायदा

कारोबारInternational Women's Day 2025: क्या है 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता'?, आधी आबादी को खास तोहफा, जानें फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी