लाइव न्यूज़ :

कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर: सरकार ने 52.76 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ 7 प्रस्तावों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित छह राज्यों में कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर के लिए बुनियादी ढांचा सृजित करने के लिए 52.76 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ सात प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ।

इस संबंध में निर्णय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति (आईएमएसी) की आभासी बैठक में लिया गया।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आईएमएसी ने आज अपनी बैठक में 216.48 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के सात प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें 52.767 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान भी शामिल है।’’

परियोजनाओं को छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं से 163.722 करोड़ रुपये के निजी निवेश का लाभ मिलेगा।’’ इससे 12,400 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने और 28,000 किसानों को लाभ होने की उम्मीद है।

देश में कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत मई 2017 में कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर (एपीसी) के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई थी।

इस योजना का उद्देश्य उद्यमियों को क्लस्टर दृष्टिकोण के आधार पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

ये क्लस्टर अतिरिक्त उपज के अपव्यय को कम करने में मदद करेंगे और बागवानी/कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन करेंगे जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान