लाइव न्यूज़ :

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन से पहले 14,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:02 IST

Open in App

गांधीनगर, 29 नवंबर वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मेलन 2022 के सिलसिले में सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गुजरात में 14,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से जुड़े 12 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन गांधीनगर में अगले वर्ष 10 जनवरी को शुरू होगा और 12 जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन से पहले यह दूसरा समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम था जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इसके साथ ही गुजरात में निवेश के 38,188 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।

गुजरात सरकार ने बताया कि मित्सु प्राइवेट लिमिटेड ने दक्षिण गुजरात के वापी में रसायन, दवा, एपीआई, कपड़ा, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक के लिए मिश्रित औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ के बड़े निवेश का प्रस्ताव रखा है। राज्य सरकार के अनुसार इस प्रस्तावित निवेश से राज्य में करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसके अलावा गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी रसायनों और अन्य उत्पादों के लिए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसी तरह आरती इंडस्ट्रीज ने भी राज्य में 1,669.8 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है।

वहीं एशियन पेंट्स ने भरूच जिले के अंकलेश्वर में अपने पेंट संयंत्र पर 1,114 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश को लेकर समझौता किया है।

गुजरात सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के पहले हरेक सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें