लाइव न्यूज़ :

विवाद निपटाने के बाद पार्श्वनाथ को ग्रेटर नोएडा में 14.8 करोड़ रुपये में 4,750 वर्ग मीटर जमीन मिली

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर रियल एस्टेट कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने विकास प्राधिकरण के साथ अपने विवाद के निपटारे के बाद ग्रेटर नोएडा में लगभग 14.8 करोड़ रुपये में 4,751 वर्ग मीटर वाणिज्यिक जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी के चेयरमैन प्रदीप जैन ने यह जानकारी दी।

जैन ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि 2007 में आयोजित निविदा प्रक्रिया में कंपनी को उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 90 साल के पट्टे या लीज पर 18,000 वर्ग मीटर से अधिक जमीन का आवंटन किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें 2007 में इस जमीन का आवंटन मिला था, लेकिन कंपनी के नाम पर लीज सौदा पंजीकृत नहीं हो सका। मामला विवाद में फंसा था। अब हमने इस मुद्दे को सुलझा लिया है। हमें शुरुआत में भुगतान की गई राशि पर 4,751 वर्ग मीटर जमीन हासिल हुई है।

कंपनी ने प्राधिकरण के पास लगभग 17.5 करोड़ रुपये जमा किए थे और कुल राशि में से लगभग 2.6 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए।

प्राधिकरण ने अब शेष राशि 14.8 करोड़ रुपये में 31,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर के मूल्य पर 4,751.16 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?