लाइव न्यूज़ :

एनएसई के बाद बीएसई ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को चूककर्ता घोषित किया, सदस्यता से निलंबित किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर प्रमुख शेयर एक्सचेंज बीएसई ने भी कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को चूककर्ता (डिफॉल्टर) घोषित किया है और इस ब्रोकरेज हाउस को अपनी सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इससे पूर्व समान कार्रवाई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के द्वारा की गई थी।

बीएसई ने मंगलवार को एक परिपत्र में कहा, इस ब्रोकरेज फर्म के खिलाफ बकाए को लेकर कोई भी निवेशक नोटिस के जारी होने की तारीख से 22 फरवरी 2021 तक की 90 दिन की अवधि के भीतर एक्सचेंज के पास अपने दावे दर्ज करा सकता है ।

बीएसई ने कहा, ‘‘एक्सचेंज ने एक्सचेंज के कॉरपोरेट ट्रेडिंग मेंबर कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड को डिफॉल्टर घोषित किया है ... साथ ही इस कारोबारी सदस्य को 24 नवंबर से निष्कासित कर दिया है।’’

एनएसई ने भी इस ब्रोकरेज हाउस को डिफॉल्टर घोषित किया है और 23 नवंबर से इसे अपनी सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

कार्वी ने अपने ग्राहकों द्वारा दिए गए ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ का दुरुपयोग करके अनधिकृत रूप से अपने डिमैट खातों में ग्राहकों की प्रतिभूतियों को स्थानांतरित कर लिया था।

भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गत वर्ष नवंबर में कार्वी को नए ग्राहक बनाने से रोक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?