लाइव न्यूज़ :

समचार चैनलों पर विज्ञापन मात्रा में जनवरी-मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत की वृद्धि: बार्क

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:43 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल रेटिंग निलंबन के बावजूद समाचार चैनलों पर दिखाये जाने वाले विज्ञापनों की मात्रा में जनवरी-मार्च के दौरान सालाना आधार पर सर्वाधिक 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। ब्रॉडकास्ट आडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने शुक्रवार को यह कहा।

बार्क ने कहा कि देश के टेलीविजन नेटवर्क पर विज्ञापनो की मात्रा जनवरी-मार्च अवधि में 45.6 करोड़ सेकेंड रही। वर्ष 2018 के बाद किसी भी तिमाही में यह मात्रा सर्वाधिक है।

परिषद ने टीआरपी के लिये नकदी दिये जाने के विवाद के बाद समाचार चैनलों पर दर्शकों की संख्या के हिसाब से साप्ताहिक रेटिंग निलंबित कर दी थी। ऐसा माना जाता था कि रेटिंग एक महत्वपूर्ण पहलू है जिस पर ब्रांड टीवी नेटवर्क पर विज्ञापन देने से पहले गौर करता है।

बार्क के अनुसार समाचार चैनलों के मामले में विज्ञापन मात्रा में सर्वाधिक 25 प्रतिशत का उछाल आया। उसके बाद ‘मूवी’ चैनलों का स्थान रहा जिसपर 23 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं दूसरे मनोरंजन चैनलों पर विज्ञापन मात्रा में 21 प्रतिशत का उछाल आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट