एडोब ने प्रतिवा महापात्रा को भारत के व्यवसाय के लिए उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:16 IST2021-09-08T16:16:16+5:302021-09-08T16:16:16+5:30

Adobe Appoints Prativa Mohapatra as Vice President and Managing Director for India Business | एडोब ने प्रतिवा महापात्रा को भारत के व्यवसाय के लिए उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

एडोब ने प्रतिवा महापात्रा को भारत के व्यवसाय के लिए उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

नयी दिल्ली, आठ सितंबर सॉफ्टवेयर समाधान प्रदाता एडोब ने बुधवार को आईबीएम की पूर्व कार्यकारी प्रतिवा महापात्रा को अपने भारतीय परिचालन का उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है।

एक बयान में कहा गया है कि इस भूमिका में, महापात्रा एडोब एक्सपीरियंस क्लाउड, एडोब क्रिएटिव क्लाउड और एडोब डॉक्यूमेंट क्लाउड में एडोब के भारत कारोबार का नेतृत्व करेंगी।

वह एशिया प्रशांत (एपीएसी) के एडोब अध्यक्ष, साइमन टाटे को रिपोर्ट करेंगी।

महापात्रा, एडोबी एक्सपीरियंस क्लाउड, एडोब क्रिएटिव क्लाउड और एडोब डॉक्यूमेंट क्लाउड में एडोब इंडिया के व्यवसाय दृष्टि और विकास के अवसरों को संचालित करने वाली कंपनी की पहली महिला अगुवा हैं।

वह कुलमीत बावा की जगह लेंगी, जिन्होंने जून 2019 में कंपनी छोड़ दी थी।

प्रौद्योगिकी उद्योग में महापात्रा का करियर 25 वर्षों से अधिक का है। वह आईबीएम से एडोब में शामिल हुई, जहां उन्होंने एपीएसी के लिए डिजिटल बिक्री उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उन्होंने आईबीएम इंडिया और दक्षिण एशिया के लिए बिक्री खंड का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पीडब्ल्यूसी इंडिया से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Adobe Appoints Prativa Mohapatra as Vice President and Managing Director for India Business

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे