लाइव न्यूज़ :

अत्यधिक नियमनों से प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है : आर्थिक समीक्षा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत में अत्यधिक नियमनों से प्रशासनिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में काफी अच्छे अनुपालन के बावजूद नियमन प्रभावी नहीं रह पाते। शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है।

समीक्षा में कहा गया है कि नागरिकों के समक्ष नियमों और नियमनों को लेकर सूचनाओं के असंतुलन को दूर करने के लिए नियमों में पारदर्शिता कानून को लागू करने का मामला बनता है।

आर्थिक समीक्षा कहती है, ‘‘ऐसी दुनिया जिसमें अनिश्चितता हो, पूर्ण नियमन लागू करना संभव नहीं है, क्योंकि सभी संभावित नतीजों के बारे में पता लगाना संभव नहीं है। हालांकि, प्रमाण बताते हैं कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का जरूरत से ज्यादा नियमन किया हुआ है। ऐसे में अच्छे अनुपालन के बावजूद नियमन प्रभावी नहीं रह पाते।’’

समीक्षा में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुलना से पता चलता है कि नियामकीय मानकों और अनुपालन प्रक्रिया के मामले में भारत अपने समकक्षों से आगे है।

‘‘लेकिन वास्तविक मुद्दा नियमनों के प्रभावी होने को लेकर है। अवांछित देरी, जटिल नियमन और नियमनों की गुणवत्ता जैसे मुद्दों से ऐसी स्थिति बन रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?