लाइव न्यूज़ :

विस्ट्रॉन के कारखाने में हिंसा की घटना जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करेंगे

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:02 IST

Open in App

बेंगलूरू, 22 दिसंबर कर्नाटक के कोलार जिले में ताइवानी कंपनी विस्ट्रॉन कार्पोरेशन के कारखाने में हाल में हुई हिंसा की जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रताप रेड्डी करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी इस इकाई में एपल के आईफोन बनाती है।

राज्य सरकार की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्नाटक सरकार ने राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई के निर्देश पर इस बारे में निर्णय लिया है। बोम्मई ने सोमवार को प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सिचव रजनीश गोयल और पुलिस महानिदेशक प्रवीन सूद भी उपस्थित थे।

जांच पूरी करने के लिये कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है।

राज्य के कोलार जिले के नरसापुर स्थित विस्ट्रॉन कार्पोरेशन की आईफोन विनिर्माण कारखाने में 12 दिसंबर को कर्मचारी हिंसा पर उतर आये थे। कथित रूप से वेतन और ओवरटाइम के भुगतान में देरी को लेकर यह हिंसा हुई।

विस्ट्रॉन ने शनिवार को कहा कि उसका भारत में कारोबार देखने वाले उपाध्यक्ष को नौकरी से हटा दिया गया है। उसने स्वीकार किया है कि कुछ कर्मचारियों को सही और समय पर भुगतान नहीं किया गया। उपाध्यक्ष ने इसके लिये माफी भी मांगी है।

कंपनी ने हिंसा में शुरुआत नुकसान का आकलन नये ताइवानी डालर में 10 से 20 करोड़ डालर होने का अनुमान लगाया है। भारतीय रुपये में यह राशि 52 करोड़ रुपये बैठती है। इससे पहले कंपनी अधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में 437 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान बताया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?