एडीबी झारखंड, महाराष्ट्र में जल, ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के लिये 41.2 करोड़ डॉलर कर्ज देगा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:49 IST2021-09-08T23:49:33+5:302021-09-08T23:49:33+5:30

ADB to provide $412 million loan for water, rural connectivity projects in Jharkhand, Maharashtra | एडीबी झारखंड, महाराष्ट्र में जल, ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के लिये 41.2 करोड़ डॉलर कर्ज देगा

एडीबी झारखंड, महाराष्ट्र में जल, ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के लिये 41.2 करोड़ डॉलर कर्ज देगा

नयी दिल्ली, आठ सितंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र और झारखंड में जल आपूर्ति और ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के लिये 41.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को लेकर केंद्र के साथ दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।

एडीबी ने एक बयान में कहा कि 30 करोड़ डॉलर के कर्ज के समझौते के तहत एशियाई विकास बैंक महाराष्ट्र में गांवों में संपर्क व्यवस्था में सुधार कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद के लिये अतिरिक्त वित्त पोषण उपलब्ध कराएगा।

इसके अलावा 11.2 करोड़ डॉलर का कर्ज का उपयोग झारखंड के चार शहरों में जल आपूर्ति ढांचागत सुविधा के विकास तथा स्थानीय शहरी निकायों को मजबूत बनाने में किया जाएगा।

महाराष्ट्र ग्रामीण संपर्क सुधार परियोजना को दिये जाने वाले अतिरिक्त वित्तपोषण से राज्य के अतिरिक्त 1,100 ग्रामीण सड़कों और 230 पुलों को ठीक किया जायेगा। यह कार्य 34 जिलों में कुल मिलाकर 2,900 किलोमीटर सड़क पर होगा। राज्य में परियोजना पर काम जारी है इसे अगस्त 2019 में मंजूरी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ADB to provide $412 million loan for water, rural connectivity projects in Jharkhand, Maharashtra

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे