लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये 3,752 करोड़ रुपये के वित्त पोषण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा छात्रों के पठन-पाठन पर पड़े महामारी के असर को कम करने के लिए सरकार को करीब 3,752 करोड़ रुपये के वित्त पोषण को मंजूरी दी है।

एडीबी ने बृहस्पतिवार को अपने एक बयान में कहा कि उसने देश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा महामारी के दौरान पठन-पाठन पर पड़े प्रभाव को दूर करने को लेकर भारत सरकार को 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,752 करोड़ रुपये) के वित्त पोषण को मंजूरी दी है।

यह ऋण स्कूल शिक्षा के लिए एकीकृत योजना (समग्र शिक्षा) और शिक्षा मंत्रालय की नई उत्कृष्ट स्कूल पहल का समर्थन करता है। इसका मकसद समावेशी और सीखने के समान अवसर और परिणामों पर ध्यान केंद्रित करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

एडीबी ने कहा कि असम, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु और उत्तराखंड राज्यों में लगभग 1,800 सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूलों में बदला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?