लाइव न्यूज़ :

अदार पूनावाला पैनेसिया बायोटेक से बाहर हुये, अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने सोमवार को पैनेसिया बोयोटेक में अपनी पूरी 5.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में किये गये सौदे के तहत 118 करोड़ रुपये में बेच दी।

इन शेयरों को एसआईआई ने खरीद लिया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के एकमुश्त सौदे वाले आंकड़ों के मुताबिक पूनावाला ने पैनेसिया के 31,57,034 शेयरों को 373.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया जिससे उन्हें कुल 118.02 करोड़ रुपये प्राप्त हुये।

इन शेयरों को इसी भाव पर एक अलग सौदे में एसआईआई ने खरीद लिया।

पैनेसिया के मार्च 2021 के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक पूनावाला और एसआईआई कंपनी में क्रमश: 5.15 प्रतिशत और 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सार्वजनिक शेयरधारक थे।

एक अन्य सौदे में शारदा माइन्स ने जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के 227.66 करोड़ रुपये मूलय के शेयरे बेचे। कंपनी के 52.74 लाख शेयरों को 431.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया।

सोमवार को जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड का शेयर मूल्य 4.65 प्रतिशत बढ़कर 436.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम