लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह ने बैंकों से लिया कर्ज एनपीए बनने के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी अडाणी समूह ने शनिवार को बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के आरोपों को खारिज कर दिया। समूह ने कहा कि उसे अस्तित्व में आए तीन दशक हो गए हैं और इस दौरान उसका रिकॉर्ड बेदाग रहा है और एक भी बैंक कर्ज गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) नहीं बना है।

ट्विटर पर जारी बयान में समूह ने कहा कि उसने देश में बड़ी बुनियादी ढांचा संपत्तियों का निर्माण किया है और इसके लिए मजबूत कामकाज के संचालन तथा पूंजी प्रबंधन प्रक्रियाओं को अपनाया है।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को अडाणी समूह के एनपीए के बारे ट्वीट किया था। स्वामी के ट्वीट पर अडाणी समूह ने कहा कि उसका रिकॉर्ड बेदाग है और तीन दशक में उसका एक भी कर्ज एनपीए नहीं हुआ है।

स्वामी ने ट्वीट किया, ‘अडाणी पर अब बैंकों का 4.5 लाख करोड़ रुपये का एनपीए है। यदि मैं गलत हूं तो उसे सुधारें। फिर भी 2016 से उनकी संपत्ति हर दो साल में दोगुना हो रही है। वह बैंकों के बकाये का भुगतान क्यों नहीं कर रहे? जैसे उन्होंने छह हवाईअड्डे खरीदे हैं वैसे ही वह उन बैंकों को भी खरीद लेंगे जिनका कर्ज बकाया है।

अडाणी ने शनिवार को ट्वीट में बताये गये आंकड़ों को ‘‘गलत और काल्पनिक’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?